भयानक सड़क हादसा -मण्डी जिला में गहरी खाई में गिरी कार, तीन की दर्दनाक मौत, दो गंभीर!

                                                                                       


भयानक सड़क हादसा -मण्डी जिला में गहरी खाई में गिरी कार, तीन की दर्दनाक मौत, दो गंभीर! यह हादसा जिला मण्डी के छतरी -जंजैहली मार्ग पर हुआ है। 

हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिला में छतरी-जंजैहली मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई। एक मारुति ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।


इस हादसे का पता अगली सुबह तब चला जब स्थानीय लोगों ने खाई में गिरी कार को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर काफी मेहनत के बाद शवों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।


मृतकों की पहचान देव दत्त पुत्र, पुत्र संगत राम, गाँव गागण, डाकघर रुमनी, उपतहसील छतरी -जिला मंडी, उम्र 37 वर्ष, यशपाल पुत्र श्री गंगा राम, गाँव दौन, डाकघर रुमनी, उपतहसील छतरी जिला मंडी, उम्र 38 वर्ष और मंगल चंद पुत्र पुत्र धान सिंह, गाँव तराला, डाकघर रुमनी, जिला मंडी, उम्र 39 वर्ष के रुप में हुई है। इसके अलावा घायलों की पहचान लुदर सिंह पुत्र इंदर सिंह, गाँव गागण, डाकघर रुमनी, उपतहसील जिला मंडी, उम्र 34 वर्ष और चालक गुमान सिंह पुत्र प्रेम सिंह, गाँव कल्याणजू, डाकघर रुमनी, उपतहसील जिला मंडी, उम्र 32 वर्ष के रुप पर हुई है


प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण रात के समय कम रोशनी और सड़क की खराब हालत को माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


यह घटना पूरे इलाके में शोक का कारण बन गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ