हिमाचल प्रदेश: भारत की उत्तर दिशा में फैला एक भूखंड जो अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के लिए विश्व में प्रसिद्ध है। अपने ब्लॉग lookhimachal.com के ज़रिये हम हिमाचल प्रदेश की उसी प्राकृतिक खूबसूरती को आप तक पहुंचाते हैं। हिमाचल प्रदेश को कुदरत ने एक नायाब तोहफा दिया है, और वह है यहाँ की खूबसूरत हसीं वादियां, गगनचुम्बी हिमालयी पर्वत और बलखाती नदियाँ। अपनी पिछली पोस्ट की तरह ही इस पोस्ट में भी हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं हिमाचल प्रदेश के जिला मण्डी मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर बाखली गाँव का, जहाँ स्थित है माता बगलामुखी का प्राचीन मन्दिर। हिमाचल में माता बगलामुखी के 2 ही प्रसिद्ध मन्दिर हैं जिनमे से एक काँगड़ा जिला के बनखंडी में है और एक यहाँ, बाखली गाँव में।
यह पोस्ट भी आपके लिए रोचक हो सकता है :
A View of Bakhali Photo: By the Author |
गाँव बाखली जिला मण्डी के पण्डोह कसबे से 8 किलोमीटर आगे है। व्यास नदी के ऊपर बने पण्डोह बांध के किनारे पर बसा हुआ बाखली गाँव चारों तरफ से ऊँचे ऊँचे पहाड़ो से घिरा हुआ है। यहाँ इस जगह पर कुल्लू से आने वाली व्यास नदी और जंजैहली की तरफ से आने वाली एक नदी का मिलन होता है। 10 किलोमीटर तक पानी पहाड़ो की तराई में रुका हुआ है जिस से यहाँ बहुत सुन्दर Views बन जाते हैं जिन्हे निहारने के लिए बहुत से विदेशी पर्यटक भी गाहे बगाहे यहाँ आते रहते हैं।
Two Rivers Meet Here Photo: by the Author |
अनुकूल समय में यहाँ नदी पार करने के लिए कश्ती चलती रहती है। यदि सरकार यहाँ पर पर्यटकों के लिए के लिए जल क्रीड़ा का प्रबंध करे तो यहाँ भारी संख्या में Tourists का आना जाना हो सकता है क्योंकि यहाँ से प्रसिद्ध सराज घाटी की, खूबसूरत, जंजैहली घाटी और अन्य सुन्दर पहाड़ी इलाक़ों तक सड़कों का जाल बिछ चुका है, जो कुछ समय पहले तक नहीं था, तब लोग पैदल ही इन ऊँचे ऊँचे पहाड़ों को आर पार करते थे। इस जगह में एक अजीब से खामोशी से महसूस की जा सकती है अगर यहाँ कुछ समय के लिए रुका जाये। वैसे अब यहाँ एक Nature Park का निर्माण हो रहा है। पहाड़ों में बीच बीच में कहीं कहीं गिने चुने ही मकान हैं। कहा जाता है कि पूर्व समय में देवी बगलामुखी का प्राचीन मन्दिर बांध के पानी के बीच में था।
New Pin Curved Road |
इस पोस्ट से सम्बंधित वीडियो देखें :
माता बगलामुखी II Temple in Mountains ~ Bakhli, Mandi Himachal
यह पोस्ट भी आपके लिए रोचक हो सकता है :
वर्तमान समय में मन्दिर तक पहुँचने के लिए 2 पुल हैं,एक नया, एक पुराना। बड़ी गाड़ियां नये पुल से बांध को पार करतीं हैं और पुराना पुल पैदल और दोपहिया के लिए। पुल से भी काफी सुन्दर नज़ारे देखने को मिलते हैं। बांध के उस तरफ एक Nature Park का निर्माण हो रहा है जैसा कि जन्जैहली के थुनाग क्षेत्र में है। lookhimachal.com की पिछली Post उसी स्थान से सम्बंधित है। मन्दिर के पास ही सड़क के किनारे गाडी पार्क करके लगभग 150 -200 के करीब सीढ़िया चढ़ कर मंदिर तक पहुंचा जा सकता है।
यह वीडियो आपके लिए ही है :
A Temple In a Beautiful Place ll Tihari ll Himachal Pradesh
यह पोस्ट भी आपके लिए रोचक हो सकता है :
देवी बगलामुखी का यह मन्दिर काफी पुराना है। दूर दूर से श्रद्धालु यहाँ देवी के दर्शन करने आते हैं। मन्दिर के गर्भ गृह में माता की प्राचीन मूर्ति के अलावा कुछ नयी मुर्तियां भी यहाँ स्थापित हैं, जो काफी आकर्षक हैं। मन्दिर शिखर शैली में बनाया गया है। समय समय पर यहाँ धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं। मंदिर से भी चारो तरफ का सुन्दर नज़ारा देखने को मिलता है। यह जगह मण्डी शहर से काफी नज़दीक है। यहां से केलोधार,कांढी,जंजैहली,थलौट,थाची भी पहुंचा जा सकता है। यहाँ आने के लिए साल भर का समय अनुकूल रहता है।
Mata Baglamukhi Temple |
प्रिय पाठकों ,यदि आपको हमारा यह सफरनामा पसंद हो तो आप हमें Follow जरूर कर लेँ ताकि हमारे नए Post शीघ्र आप तक पहुंचे .. आप इन लेखों से सम्बंधित वीडियो हमारे YouTube Channel , पर देख सकते हैं ... videos पसन्द आएं तो video को Like और Channel को Subscribe जरूर करें ताकि हमारे Videos आप तक पहुँचते रहें।
0 टिप्पणियाँ