PWD का टिप्पर, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा!! बालीचौकी में चालक की मौत व मल्टी टास्क वर्कर घायल


बालीचौकी में गहरी खाई में गिरा pwd का टिप्पर
 
जिला मण्डी के बालीचौकी उपमंडल में एक दर्दनाक हादसे में लोक निर्माण विभाग का एक टिप्पर खाई में गिर गया, जिससे विभाग में कार्यरत चालक की मौके पर ही  जान चली गई, जबकि टिप्पर में सवार एक मल्टी टास्क वर्कर गंभीर रूप से घायल हो गया।                                                                              

ये भी पढ़ें :  फैसला: HRTC बस में सफर के लिए नए नियम,  इस कार्ड के बिना नहीं मिलेगी कोई छूट himachal News

मृतक की पहचान हेमराज पुत्र कमलापति निवासी मेहड़ टांडू, मण्डी  के रूप में हुई है। घायल संजय, जो कैंची मोड़ का रहने वाला है, को प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के वक्त दोनों कर्मचारी बालीचौकी-सुधराणी मार्ग पर सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का काम कर रहे थे।


काम पूरा करने के बाद जब टिप्पर रेशम विभाग के दफ्तर के पास परजोलीधार में खाली किया जा रहा था, तभी वाहन संतुलन खो बैठा और सीधा 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गिरने के बाद घटनास्थल पर हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें : जान पर खेलकर बचाई गाय की जान !! गिरिपार के दया और लाल बने मिसाल'  गाय को पीठ पर उठा...

स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। दोनों को 108 एंबुलेंस के ज़रिए बालीचौकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हेमराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि मल्टी टास्क वर्कर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।


चिकित्सकों ने चालक हेमराज को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक का शव उसके स्वजन को सौंप दिया गया है। हेमराज लंबे समय से बालीचौकी के पीडब्ल्यूडी विभाग में बतौर चालक सेवाएं दे रहे थे। इस हादसे ने न सिर्फ विभाग, बल्कि पूरे क्षेत्र को शोक में डाल दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ