हम सभी के जीवन में कभी न कभी ऐसे लोग आते हैं जो बार-बार हमें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। वे हर मौके पर हमारी बेइज्जती करने से पीछे नहीं हटते। ऐसे हालात में गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन आचार्य चाणक्य बताते हैं कि ऐसे लोगों को जवाब समझदारी से देना..
हम सभी के जीवन में कभी न कभी ऐसे लोग आते हैं जो बार-बार हमें नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। वे हर मौके पर हमारी बेइज्जती करने से पीछे नहीं हटते। ऐसे हालात में गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन आचार्य चाणक्य बताते हैं कि ऐसे लोगों को जवाब समझदारी से देना चाहिए, न कि भावनाओं में बहकर।
ये भी पढ़ें : आचार्य चाणक्य: असफलता को सफलता में बदलने की कला
चाणक्य, जिन्हें कौटिल्य या विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है, एक महान शिक्षक, अर्थशास्त्री और रणनीतिकार थे। उन्होंने अपने जीवनकाल ( 350 ईसा पूर्व से 275 ईसा पूर्व ) के दौरान अपने अनुभवों के आधार पर कई ऐसी नीतियाँ बनाई थीं, जो आज भी हमारे जीवन को दिशा देती हैं। उनकी नीतियाँ आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उनके समय में थीं। आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार ऐसे लोगों से कैसे निपटा जाए जो बार-बार अपमान करते हैं।
1. अपमान को चुनौती की तरह लें
जब कोई व्यक्ति आपका बार-बार अपमान करता है, तो उसके शब्दों से आहत होने की बजाय उन्हें अपनी ताकत बनाएं। खुद को इतना मजबूत और सफल बना लें कि वही लोग एक दिन आपकी तारीफ करने पर मजबूर हो जाएं। चाणक्य कहते हैं कि अपमान को कमजोरी नहीं, बल्कि प्रेरणा बनाइए।2. सफलता ही सबसे बड़ा जवाब है
अपमान करने वाले को चुप कराने का सबसे असरदार तरीका है आपकी सफलता। जब आप जीवन में बड़ी उपलब्धियाँ हासिल करते हैं, तो वही लोग जो आपकी आलोचना करते थे, आपका दबाव मह्सूस करने लगते हैं, आपकी प्रशंसा करने लगते हैं। आपकी कामयाबी ही उनके मुंह बंद करने के लिए काफी होती है।3. नकारात्मक लोगों से दूरी बनाएं
चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग दूसरों का अपमान करते हैं, वे भीतर से दुखी और असंतुष्ट होते हैं। ऐसे लोगों के साथ समय बिताने से आपका आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ सकता है। इसलिए बेहतर है कि आप ऐसे व्यक्तियों से दूरी बना लें और खुद को सकारात्मक लोगों के बीच रखें।4. अच्छे व्यवहार से जवाब दें
अगर कोई आपको अपमानित कर रहा है, तो गुस्से या बदले की भावना में बहने की जरूरत नहीं है। खुद को शांत रखें और विनम्रता से जवाब दें। जब आप शालीनता से बात करते हैं, तो सामने वाला व्यक्ति खुद शर्मिंदा हो जाता है। यही असली जीत है। ये भी पढ़ें : चाणक्य नीति : आचार्य चाणक्य की ये 10 शिक्षाएं करेंगी परेशानी में आपकी मदद
0 टिप्पणियाँ