डायनों का पार्क-डायना पार्क Beginning Point of Chauhar Vally, Dayna Park ..Mandi Himachal Pradesh

 

 डायनों का पार्क-डायना पार्क Beginning Point of Chauhar Vally, Dayna Park ..Mandi Himachal Pradesh
               Road of Dayna Park                  Photo:By the Author

हिमाचल में वैसे तो बहुत सारी ऐसी जगहें हैं जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व भर में जानी पहचानी जाती हैं, लाखों सैलानी उन जगहों पर घूमने फिरने के लिए आते हैं लेकिन बहुत से ऐसे भी स्थान हैं जो अभी भी पर्यटन की दृष्टि से अछूते हैं। दुर्गम क्षेत्र होने और कम प्रचार के कारण इन क्षेत्रों तक कम ही लोगों की पहुँच है। जिला मण्डी के अधिकतम खूबसूरत स्थान,पहाड़ी क्षेत्र हैं।

यह पोस्ट भी आपके लिए रोचक हो सकता है :-



चौहार घाटी मण्डी जिला की खूबसूरत घाटियों में से एक है। आज के इस ब्लॉग में हम सफर करने जा रहे हैं दोस्तों चौहार घाटी के डायना पार्क का। मण्डी शहर से लगभग 35 -40 किलोमीटर दूर डायना पार्क चौहार घाटी का न्यूनतम बिंदु है, यहीं से चौहार घाटी शुरू होती है। डायना पार्क बहुत ही सुन्दर जगह है और प्राकृतिक ख़ूबसूरती से सराबोर है। 


                                                                            

डायनों का पार्क-डायना पार्क Beginning Point of Chauhar Vally, Dayna Park ..Mandi Himachal Pradesh

                   A View From Dayna Park         Photo:By the Author


डायना पार्क नाम सुनते ही ऐसा लगता है जैसे यह किसी पार्क का नाम है, लेकिन यहाँ कोई पार्क नहीं है। डायना पार्क को यह नाम डायनों से मिला है। यह स्थान डायनों के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह के बारे में कहा कहा जाता है कि किसी  समय यहाँ डायनें रहती थीं और जादू टोने से सम्बंधित क्रियाकलाप करती थीं। आजकल भी, कहा जाता है कि यहाँ हर साल डायनों का मेला लगता है। मेले के दौरान यहाँ के पहाड़ी देवताओ और डायनों के  बीच अदृश्य युद्ध होता है। इस जगह को घोघर धार के नाम से भी जाना जाता है। 


यह पोस्ट भी आपके लिए रोचक हो सकता है :-


डायना पार्क एक ऊँची पहाड़ी पर बने एक चौराहे पर स्थित है। यह जगह जिला मण्डी की पद्धर तहसील के अंतर्गत आती है।  इस चौराहे से पधर, झटींगरी, थल्टूखोड़, बरोट, लुहारढी, डायनासर झील आदि स्थानों का आरंभ स्थान है। ये सभी स्थान घूमने फिरने के लिए अच्छे हैं। डायना पार्क में ही वन विभाग का रेस्ट हॉउस है, साथ ही चाय पानी के लिए  एक दुकान है। यहाँ कम ही घर बने है लेकिन फिर भी दिन भर यहाँ काफी ट्रैफिक रहता है।  

यहाँ से कुछ ही दूरी पर प्रसिद्ध, हिमरी गंगा नामक पवित्र स्थान है। यहाँ प्राकृतिक जल स्त्रोत हैं। इस जल स्त्रोत का जल बहुत साफ़ व् निर्मल है। यहाँ से उत्पन्न जल धारा को गंगा का रूप माना  गया है। यहाँ हर वर्ष 20 भादों के दिन मेला लगता है जिसमें काफी दूर दूर से लोग आते हैं और यहाँ के पवित्र जलकुण्डों में स्नान करते हैं। इस पवित्र जल धारा में स्नान करने लिए स्त्रियाँ संतानप्राप्ति के उद्देश्य से भी जाती हैं। हिमरी गंगा  से निकला पानी जल प्रपात के रूप में पठानकोट - मण्डी राष्ट्रीय महामार्ग में नारला नामक स्थान में गिरता है। 


डायनों का पार्क-डायना पार्क Beginning Point of Chauhar Vally, Dayna Park ..Mandi Himachal Pradesh

  Himari Ganga at Padhhar      Photo:by the Author




    
डायनों का पार्क-डायना पार्क Beginning Point of Chauhar Vally, Dayna Park ..Mandi Himachal Pradesh

                Himari Ganga Natural Water Source        Photo:By the Author               


यह पोस्ट भी आपके लिए रोचक हो सकता है :-


डायना पार्क, और हिमरी गंगा दोनों ही ऐतिहासिक और प्रसिद्ध स्थान हैं। ये दोनों ही स्थान देखने योग्य हैं। यहाँ साल भर कभी भी आया जा सकता है। यहाँ हर मौसम सुहाना होता हैं। मण्डी शहर से कटिंढी गाँव से होकर या फिर पधर नाम के कसबे से होकर यहाँ पहुंचा जा सकता है। पधर नाम का यह क़स्बा मण्डी -जोगिन्दर नगर राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित है। .


 Post से सम्बंधित वीडियो देखें :-



प्रिय पाठकों ,यदि आपको हमारा यह सफरनामा पसंद हो तो आप हमें Follow जरूर कर लेँ ताकि हमारे नए Post शीघ्र आप तक पहुंचे .. आप इन लेखों से सम्बंधित वीडियो हमारे YouTube Channel , पर देख सकते हैं ... videos पसन्द आएं तो video को Like और Channel को  Subscribe जरूर करें ताकि हमारे Videos आप तक पहुँचते रहें। 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ