हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है' जहां गाँव के लोग उफनती पिन पार्वती नदी को पार करने के लिए' नदी पर गिरे हुए पेड़ों का सहारा ले रहे..
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है' जहां गाँव के लोग उफनती पिन पार्वती नदी को पार करने के लिए' नदी पर गिरे हुए पेड़ों का सहारा ले रहे हैं। भारी बारिश के चलते मरोड़ गांव को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल बह गया है' जिससे लोगों का मुख्य रास्ता पूरी तरह से बंद हो चुका है। अब लोग जान जोखिम में डालकर उस पेड़ पर संतुलन बना कर नदी को आर-पार कर रहे हैं।
नदी इस समय पूरे उफान पर है और बहाव इतना तेज़ है कि जरा सी चूक हो जाने पर बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पेड़ जो नदी के आर-पार गिरा है' वही अब ग्रामीणों का अस्थाई रास्ता बन गया है। लोग उसी पर चलकर अपने जरूरी कामों के लिए आवाजाही कर रहे हैं।
मरोड़ गांव में लगभग 15 घर हैं' जिनमें करीब 50 लोग रहते हैं। अगर यह पेड़ नदी पर आकर न अटका होता' तो गांव वालों को करीब 10 किलोमीटर लंबा पहाड़ी रास्ता तय करना पड़ता। ग्रामीणों की सबसे बड़ी चिंता अब यह है कि स्कूली बच्चों को उनके स्कूल शाक्टी तक सुरक्षित कैसे पहुंचाया जाए।
नीचे उफ़नती नदी और... जरा सी चूक, यानी मौत... वीडियो कुल्लू का है pic.twitter.com/YN0kQkWF7h
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) August 5, 2025
स्थानीय पंचायत प्रधान यमुना देवी ने बताया कि पुल के बहने की जानकारी प्रशासन को पहले ही दी जा चुकी है' लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।
गाँव के लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि बारिश के दौरान हर साल बनने वाली इस खतरनाक स्थिति का कोई स्थायी हल निकाला जाए' ताकि लोगों की जान को खतरे में डालकर' नदी पार करने की मजबूरी ना रहे। दोस्तो यह मामला केवल एक गांव की समस्या नहीं' बल्कि उन कई दूरदराज़ इलाकों की सच्चाई है' जहां बुनियादी ढांचे की कमी से लोग हर साल जान जोखिम में डालने को मजबूर हैं।
0 टिप्पणियाँ