अप्रैल में घूमने फिरने के लिए बेस्ट हैं हिमाचल की ये जगह || जन्नत जैसी होगी फीलिंग

अप्रैल का महीना, जब सुखे वृक्षों पर नई कोंपलें और कलियाँ आने लगती हैं हर तरफ हरियाली होती है तो आँखों को सुकून और मन को ताज़गी महसूस होती है तभी तो जन्नत जैसी फीलिंग आती है। ऐसी ही फीलिंग के लिए आप अप्रैल के महीने में हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों में घूमने के लिए जा सकते हैं। ये जगहें आप हिमाचल के मण्डी जिला में खोज सकते हैं, यहाँ आइये, जन्नत में आपका स्वागत है :

मण्डी शहर :

मण्डी शहर एक ऐतिहासिक शहर है जो पहले मण्डी रियासत हुआ करता था यहाँ राजा महाराजाओं के समय के अनेक मन्दिर हैं। इसे छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। मण्डी को शिव भूमि कहा जाता है क्योंकि शिव को समर्पित कई मन्दिर हैं।  

                                                   

अप्रैल में घूमने फिरने के लिए बेस्ट हैं हिमाचल की ये जगह || जन्नत जैसी होगी फीलिंग
Bhima kali Temple

मण्डी में मन्दिरों के अलावा आप लोकल लोकेशन पर भी घूम फिर सकते हैं। शाम के समय यहाँ के मुख्य बाज़ारों में खासी भीड़ होती है। यहाँ चौहटा बाजार, संकन गार्डन, मोती बाजार आदि स्थान काफी पर्यटकों के पसंदीदा हैं। 

                                                                       

                                                    

अप्रैल में घूमने फिरने के लिए बेस्ट हैं हिमाचल की ये जगह || जन्नत जैसी होगी फीलिंग
Selfi Point Mandi


पराशर घाटी :

पराशर घाटी मण्डी शहर से 40 किलोमीटर दूर एक खूबसूरत जगह है। यहाँ ऋषि पराशर का सदियों पुराना खूबसूरत मन्दिर है। साथ ही एक मनमोहक झील है जिसे देखने के लिए हज़ारों लोग हर महीने यहाँ आते हैं। 


अप्रैल में घूमने फिरने के लिए बेस्ट हैं हिमाचल की ये जगह || जन्नत जैसी होगी फीलिंग
Prashar Lake

                       

पराशर का इलाका 8,960 फ़ीट की ऊंचाई पर है, हर साल यहाँ अक्टूबर से फ़रवरी महीने तक बर्फ पड़ी रहती है। इन दिनों में तो यहाँ का नज़ारा जन्नत से कम नहीं होता। 



अप्रैल में घूमने फिरने के लिए बेस्ट हैं हिमाचल की ये जगह || जन्नत जैसी होगी फीलिंग
Prashar in Snow Season

 


टिहरी :

कुल्लू मनाली वाया बजौरा सड़क पर टिहरी नाम का सुन्दर हिल स्टेशन है जहाँ की आबोहवा काफी मनमोहक है। यहाँ दूर दूर तक हरियाली, ऊँचे ऊँचे पहाड़ और उनपर बने लकड़ी के मकान हर किसी का मन छू लेते हैं।    

 
अप्रैल में घूमने फिरने के लिए बेस्ट हैं हिमाचल की ये जगह || जन्नत जैसी होगी फीलिंग
Tihari Village

       
टिहरी में ही ब्रह्मा जी का एक मन्दिर है जो सैंकड़ो साल पुराना है जिसे देखने के लिए पर्यटक खास तौर पर जाते है। इस मन्दिर की लोकेशन बर्फ के मौसम में तो जैसे स्वर्ग का एहसास दिलाती है। 


 

अप्रैल में घूमने फिरने के लिए बेस्ट हैं हिमाचल की ये जगह || जन्नत जैसी होगी फीलिंग
Temple Aadi Brhama






देवीदढ़ :

मण्डी शहर से लगभग 70 किलोमीटर दूर एक गाँव देवीदढ़ है। यहाँ किसी भी मौसम में आया जा सकता है। गर्मियों में यहाँ गर्मी नहीं होती और सर्दियों में भरी मात्रा में बर्फ गिरी हुई होती है। अप्रैल के महीने पहाड़ो पर उगी नई हरियाली यहाँ आने वाले का स्वागत करती है। देवदार के घने जंगलों से आने वाली खुशबू सबको अपनी ओर आकर्षित करती है। 


                                                       
अप्रैल में घूमने फिरने के लिए बेस्ट हैं हिमाचल की ये जगह || जन्नत जैसी होगी फीलिंग
Devidarh in Snow Season




बरोट: 

बरोट मण्डी शहर से करीब 70 किलोमीटर है। झटींगरी, हुरंग, मुल्थान, थल्टूखोड़,मोहन घाटी के अलावा बहुत सी जगहें हैं जो यहाँ आने वालों को दोबारा आने के लिए प्रेरित करती हैं। यहाँ ट्रैकिंग का मज़ा लिया जा सकता है यहाँ छोटा भंगाल और डायनासर झील तक भी ट्रैकिंग की जाती है। बरोट ट्राउट फिश फार्म के लिए प्रसिद्ध है।  खूबसूरत ऊहल नदी में फिशिंग कर सकते हैं। 


                                                          






कमरुनाग घाटी :

कमरुनाग घाटी मण्डी जिला की खूबसूरत घाटी है जहाँ पर हज़ारों साल पुरानी झील है और देव कमरुनाग का प्राचीन मन्दिर। चारों तरफ देवदार के घने जंगल हैं और खूबसूरत वादियां हैं जो सर्दियों में सिर्फ से ढकी रहती हैं उन दिनों यहाँ काफी आना रिस्की हो सकता है इसलिए ज्यादातर पर्यटक गर्मियों के मौसम में यहाँ आते हैं। मन्दिर से साथ पांडवों द्वारा निर्मित झील में हज़ारों साल पुराना खजाना है जिसे देखने की उत्सुकता लिए हज़ारों पर्यटक यहाँ आते हैं। वीडियो देखें :

                                                 
                           
                          


 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ