सांप दुनिया के सबसे जानलेवा जीवों में शामिल हैं। सांपों को लेकर हमेशा डर बना रहता है, लेकिन कुछ सांप इतने दुर्लभ और खास होते हैं कि लोग उनकी पकड़कर उनकी तस्करी भी करते हैं, ऐसे सांप की कीमत सुनकर हैरानी होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सांपों की ऐसी 69 प्रजातियां पाई जाती हैं जो बेहद खतरनाक होती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप हैं जबकि 40 जमीन पर रेंगने वाले हैं। आज हम आपको एक सांप के एक ऐसी प्रजाति के बारे में बताएँगे जिसकी कीमत हज़ारों लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में है।
ये सांप है रेड सैंड बोआ, जिसे दोमुंहा सांप कहा जाता है। यह सांप बहुत ही दुर्लभ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 25 करोड़ रूपए तक है। इसकी इतनी ज्यादा कीमत की वजह है इसके कई तरह से इस्तेमाल में आना। तांत्रिक इस सांप का इस्तेमाल अलग अलग उद्देश्यों के लिए करते हैं। इसका इस्तमाल यौन शक्ति को बढ़ाने वाली दवाओं में भी होता है। इस वजह से इसकी तस्करी भी की जाती है।
यह सांप ज़हरीला नहीं होता और शांत स्वभाव का होता है। भारत के कई राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश और बिहार में पाया जाने वाला यह सांप इतना दुर्लभ है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ से लेकर 25 करोड़ रुपये तक हो सकती है।
इसकी खास बात यह है कि इसे दोमुहां सांप कहते जरूर हैं लेकिन इसका सिर्फ एक ही मुँह होता है सिर्फ इसकी पूंछ मुंह जैसी दिखती है, इसलिए लोग इसे दो सिर वाला समझ लेते हैं। भारत में इसे 1972 से संरक्षित जीव घोषित किया गया है और इसका शिकार या तस्करी करना एक गंभीर अपराध है। ऐसे जीवों को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
0 टिप्पणियाँ