शनिवार को प्रदेश की प्रतिष्ठित वेद विहार पब्लिक स्कूल एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष के एस श्रीकोट ने हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए 1,54,08,657 रूपए के चैक भेंट किया जो अनाथ बच्चों की सहायता हेतु प्रयोग किया जाएगा। इस राशि के अलावा सोसाइटी ने 110 बेंच, 16 लकड़ी के बक्से, 84 कुर्सियां, वाद्य यन्त्र, व्याकरण, कंप्यूटर तकनिकी व अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें भेंट की। इस भेंट के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने सोसाइटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोसाइटी के इस कदम से समाज के संपन्न वर्ग के लोगों को वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के लोगों की आर्थिक व सामाजिक सहायता करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है ,जिसने प्रदेश के 6000 से अधिक अनाथ बच्चों को कानूनी अधिकार प्रदान करने की पहल की है और इन बच्चों को "चिल्ड्रन ऑफ़ स्टेट" के रूप में अपनाया है। सरकार ने इन बच्चों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की जिम्मदारी उठाई है।
सरकार की ओर से इन बच्चो की शिक्षा दीक्षा की सारी जिम्मेदारी उठाई गई है शिक्षा के खर्च के अलावा इन्हे 4000 रूपए जेब खर्च के तौर पर हर माह प्रदान किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त भूमिहीन बेसहारा बच्चों को घर बनाने के लिए तीन बिस्वा जमीन, गृह निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, स्टार्टअप योजना के लिए 2 लाख रूपए और विवाह खर्च के लिए 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ