हिमाचल प्रदेश के मण्डी शहर में बादल फटने से भारी तबाही !! Himachal breaking news देखिये तबाही का मंजर

                                                                      


 मण्डी में बादल फटने से भारी तबाही 

हिमाचल के मण्डी में फटा बादल 

हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिले से इस समय बेहद चिंताजनक खबरें आ रही हैं। बीती रात से जारी भारी बारिश ने पूरे इलाके में भारी तबाही मचा दी है। कई स्थानों पर अचानक बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, और भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं। मण्डी के जेल रोड, हॉस्पिटल रोड, विक्टोरिया ब्रिज,गणपति रोड और सैन मोहल्ला में भारी नुक्सान हुआ, जिसमे कई गाड़ियां मलबे की चपेट में आई हैं। शहर के जेल रोड क्षेत्र में बाढ़ आने से, एक घर पूरी तरह से जमींदोज़ हो गया और उसमे रहने वाले तीन लोगों की जान चली गई है, जबकि  एक अब भी लापता हैं। जेल रोड और हॉस्पिटल रोड की सड़कों पर भारी मलबा जमा हो गया है और अनेक मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हैं। सड़कों को जल्द से जल्द खोलने के लिए JCB मशीन काम पर जुट गई है। लेकिन कई जगह सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए है, जिनसे यातायात के अभी शुरू होने में समय लग सकता है। 

                                                               


मण्डी में बादल फटने से भारी तबाही 

अचानक आई से बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त 

जिला अस्पताल मण्डी का परिसर भी जलमग्न हो गया है, जिससे मरीजों और कर्मचारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बीती रात करीब 9 बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश सुबह तक जारी रही, जिससे शहर के मुख्य बाजार और सड़कें कीचड़ और मलबे से भर गईं। शहर में अलर्ट जैसी स्थिति बनी हुई है। फिलहाल मण्डी शहर के हालात सामान्य नहीं हैं, और सभी को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बाढ़ के बीच NDRF की टीम भी यहाँ पहुँच चुकीं हैं' और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी' हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे। 



मण्डी में बादल फटने से भारी तबाही 

 तेज बारिश और अचानक आए मलबे ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया है। सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियाँ भी मलबे में दब गईं।

                                                             


मण्डी में बादल फटने से भारी तबाही 

मूसलाधार बारिश के बीच अचानक पहाड़ी से मलबा निचले इलाकों में आ गया।  शहर में अफरातफरी मच गई जब पानी और मलबे का सैलाब अचानक रिहायशी इलाकों में घुस गया। कई घर ध्वस्त हो गए और दर्जनों गाड़ियाँ मिट्टी में दब गईं। 

                                                            


मण्डी में बादल फटने से भारी तबाही 

घटना इतनी भयानक थी कि स्थानीय लोग पूरी रात डर के साए में रहे। पहाड़ी से आये मलबे में दबे मकानों से रोने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला और घरों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सुबह जब शहर में इस घटना का शोर फैला तो लोग घटना का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंचे।                                                                

मण्डी में बादल फटने से भारी तबाही 

घटना का वीडियो देखें 

                                                            

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ