बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने दे दिया ये बयान : बहन जैसी हैं लेकिन.. देखें वीडियो

जैसे जैसे चुनावों की तारीख नज़दीक आ रही है, हिमाचल में चर्चाओं का बाजार गर्म होता जा रहा है। एक दूसरे पर बयानबाज़ी का दौर अपने चरम पर है। इस बार  PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी की लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत को लेकर अपना बयान दिया है। विक्रमादित्य सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना लगाते हुए कहा कि वो हिमाचल को अपना दूसरा घर बताते हैं लेकिन आपदा के समय क्या वो एक बार भी हिमाचल आये ? उन्होंने कंगना रनौत पर बोलते हुए कहा कि कंगना सांसद बनने के बाद क्या अपने कर्त्तव्य का पालन कर पाएंगी। 


 ये भी पढ़ें :  तिरुपति का आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार करेंगे सुखविंद्र सिंह सुक्खू 


विक्रमादित्य सिंह ने कंगना की फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि वह मेरी बहन के समान हैं हम उनका मान सम्मान करते हैं और आगे भी करेंगे लेकिन ये जरूर है कि जब राजनीतिक अखाड़े में हम उतरेंगे तो कई मुददों पर लड़ाई भी होगी। देखें वीडियो : 




 यह भी पढ़ें :   पाकिस्तान में कंगना का रुतबा -भाजपा ने दिया कंगना को लोकसभा टिकट                             तो क्या बोल गया पाकिस्तानी पत्रकार..देखें वीडियो 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ